गुरुवार, 7 नवंबर 2024

शादी न निभे तो तलाक बेहतर

 


जहन्नुम जाने का पूरा फैसला 

काफी है एक ही बुरा फैसला 


उलझाए रखता है जीवन भर 

कोई एक मात्र अधूरा फैसला 


शादी न निभे तो तलाक बेहतर 

तन्हा जीने का अच्छा फैसला 


सर खपाने में सर खप जाएगा 

एक ही बार करो पक्का फैसला 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें