शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

हिन्दू-मुस्लिम राष्ट्रीय खेल



ना ही नया पुराण बनेगा 

ना ही नया कुरान बनेगा 


हिन्दू-मुस्लिम राष्ट्रीय खेल 

झगड़ा राष्ट्रीय शान बनेगा 


बिरादरी में कर गुजर-बसर 

बड़ा आया इंसान बनेगा 


ये तस्वीर है मेरे भारत की 

कैसे नया हिंदुस्तान बनेगा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें