शनिवार, 17 सितंबर 2016

पर्यायवाची नाम पैसा ही है

जिंदगी तो कब से ऐसा ही है 
पर्यायवाची नाम पैसा ही है 

तुम भी देख रहे हो हम भी देख रहें हैं 
जैसा का तैसा वैसा ही है 

तुम्हें भी गम है हमें भी गम है 
जिंदगी की बात ऐसा ही है 

जाने कब फंस जाये बहेलिये की जाल में 
जिंदगी एक चिड़ी जैसा ही है 

अपना- अपना देख लो जीने का ढंग 
हमें क्या कहोगे कैसा भी है 

                                                          कंचन ज्वाला 'कुंदन'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें