मायने क्या है समझाना जरा इस करारा जवाब का
मतलब क्या है अब बताओ दिल्ली के इंकलाब का
चकनाचूर हुआ होगा तूफान, लहर जाने क्या-क्या
मजाक उड़ गया बेहद भद्दा मोदीजी के ख्वाब का
अचार डालो मर्तबान में सब अर्जी-फर्जी नारों का
स्वागत करो भक्तों अब इस राजनीति नायाब का
गाल पर बिना तमाचा मारे बदला ऐसे भी लेते हैं
अरे जवाब ही नहीं है दिल्ली वालों के हिसाब का
- कंचन ज्वाला कुंदन

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें